Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to murder charges were increased on both sides, and six accused from the Pradhan side were sent to jail.

Fatehpur News: दोनों पक्षों पर बढ़ी हत्या की कोशिश की धारा, प्रधान पक्ष के छह आरोपी गए जेल

Sat, 20 Dec 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder charges were increased on both sides, and six accused from the Pradhan side were sent to jail.
फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया - फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
फतेहपुर। सरकंडी गांव में घोटाले की जांच के दौरान 17 दिसंबर को दो पक्षों के बीच बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या की कोशिश और तोड़फोड़ की धाराएं बढ़ाई हैं। प्रधान के पति संतोष द्विवेदी पक्ष के छह लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद अन्य आरोपी जिला छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सरकंडी गांव के बदलेवा डेरा निवासी राजेश मिश्रा, प्रकाश निषाद उर्फ रामप्रकाश निषाद, दयाराम तिवारी का डेरा निवासी अवधेश कुमार, रामसहाय का डेरा निवासी रामबदन सिंह उर्फ लंबरी, मुंजीकुआं निवासी वीरकरन शर्मा, शीतलसिंह का डेरा निवासी बबलू उर्फ अरुण को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में आरोपियों को जेल भेजा गया है। उपनिरीक्षक अंकुश यादव ने बताया कि आरोपियों पर हत्या की कोशिश और तोड़फोड़ की धारा बढ़ाई गई है। घटना में प्रयुक्त एक डंडा, एक लोहे की सरिया बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल और नामजद अशोक उर्फ गुड्डू की तोड़ी गई कार को भी प्राथमिकी में शामिल किया है। आरोपियों में राजेश मिश्रा, रामबदन सिंह, अवधेश के नाम प्रकाश में आए हैं।


बीसीसी कंपनी के हाते में छाया सन्नाटा
बवाल का मुख्य आरोपी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी का शहर के राधानगर में आवास है। यहां से ही इनकी फर्म बीसीसी संचालित होती है। घर के सामने लग्जरी वाहनों के जमावड़ा लगा रहता था। नजदीक में ही बने हाते में मौरंग के लदे ट्रकों की लाइन लगी रहती थी। प्रधान के बैठका में समर्थकों को असलहों से लैस देखा जाता रहा है। बवाल के बाद पूरा माहौल ही बदला नजर आया है। यहां शुक्रवार शाम सन्नाटा पसरा दिखा। एक गेट पर ताला लगा दिखा। बीसीसी कार्यालय के शटर बंद नजर आए। बता दें पहले भी कई बार प्रधान के पति के करीबियों ने बीच शहर में सरेराह मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। चर्चा है कि अस बार बवाल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी का दखल हुआ है। इसी वजह से मामले में कार्रवाई का दायरा बढ़ा है।



दोनों गुट एक समय पर थे करीबी
प्रधान का पति संतोष द्विवेदी का करीबी ही ब्लॉक व ग्राम पंचायत के चुनाव में दो दशक काबिज है। पहली बार प्रधानी चुनाव में संतोष और सुधीर त्रिपाठी के जुगलबंदी चर्चा में रही है। दोनों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं रहती थीं। करीब 2017 के विधानसभा चुनाव से दोनों गुट के बीच दूर बन गई। इसके बाद दोनों गुट एक दूसरे को सामने देखना भी पसंद नहीं करने लगे।

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया- फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया- फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया- फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया

फोटो 46- सरकंडी प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। सोशल मीडिया- फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed