{"_id":"6106e6438ebc3e83fa713173","slug":"at-xen-office-miscreants-created-chaos-damaged-property-and-other-valuables-fatehpur-news-knp6436433146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन कार्यालय में कर्मचारियों के साथ अभद्रता, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन कार्यालय में कर्मचारियों के साथ अभद्रता, तोड़फोड़
विज्ञापन
फतेहपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के कार्यालय पर शनिवार रात चार लोगों ने जमकर उपद्रव किया। कर्मचारियों से अभद्रता करने के साथ उपद्रवियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। एक्सईएन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाद विजिलेंस टीम की ओर से जुर्माना कराने का बताया जा रहा है। हमलावर एक जनप्रतिनिधि के करीबी बताए जा गए हैं।
कोतवाली में दी गई तहरीर में एक्सईएन रामसनेही ने बताया कि महीने का अंतिम दिन होने के कारण शनिवार रात तक कार्यालय में राजस्व वसूली से संबंधित काम निपटाया जा रहा था। रात करीब 7:30 बजे कप्तान सिंह और वशिष्ठ दीक्षित दो अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे। चारों ने लोगों ने काम बंद कराकर कर्मचारियों के साथ गालीगलौच शुरू कर दी। मेजों पर रखे शीशे भी तोड़ दिए। शासन, प्रशासन को भी अपशब्द कहे। हमलावरों के
उपद्रव को देखकर लग रहा था कि वह किसी बड़ी घटना व लूटपाट को अंजाम दे सकते थे। उनके उपद्रव को देखकर कर्मचारी सहम गए। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने और सेवन सीएल में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरा उपद्रव सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दो उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है, दो अन्य की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एक्सईएन कार्यालय में जिन चार लोगों ने उपद्रव किया। उनमें से एक के यहां विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी पकड़ी थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी लगाया गया था। तत्कालीन एक्सईएन से जुर्माना कम कराने की बात हुई थी, लेकिन उनका तबादला हो गया। नए एक्सईएन ने जेई, एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ करने के लिए कहा था। जुर्माना कम कराने की रिपोर्ट लगाने में देरी को लेकर ही एक्सईएन कार्यालय में उपद्रव किया गया।