{"_id":"ed4594034b15b72cf5b0581da4e1e883","slug":"at-public-interaction-mp-listened-public-grieviances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में सांसद ने सुनीं लोगों की समस्साएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में सांसद ने सुनीं लोगों की समस्साएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अमौली व जाफरगंज क्षेत्र के पांच गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर शीघ्र ही निस्तारित कराया जाएगा।
विज्ञापन
बड़ी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री से मांग की जा रही है। यह योजनाएं भी अतिशीघ्र संचालित कराई जाएंगी। इसके अलावा सदस्यता अभियान पर बल देते हुए उन्हाेंने अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बुधवार को अपने भ्रमण के दौरान साध्वी ने सठिगवां, डांडा अमौली, मंसूरपुर, भारतपुर, गहरुखेड़ा आदि गांव में पहुंची और यहां पंचायत लगाकर ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं से रुबरू हुईं।
विज्ञापन
अमौली संवाददाता के अनुसार सठिगवां गांव में खाते न खोलने पेयजल व विद्युत समस्याओं की शिकायतों की भरमार रही यहां संतोष सचान, साहब सिंह, रज्जनलाल, मनोज शुक्ला, श्यामलाल निषाद आदि मौजूद रहे।
जाफरगंज संवाददाता के अनुसार डांडा अमौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व भारतपुर, मंसूरपुर, गहरूखेड़ा में भी चौपाल लगाकर केंद्रीय मंत्री ने समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्हाेंने कहा कि गांव में पानी की टंकियां व सौर ऊर्जा से संचालित नलकूपों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है।
यह कार्य भी शीघ्र ही पूरे कराए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री साध्वी ने महिलाओं को गले लगाया और कहा कि फतेहपुर की जनता के अहसान का ऋण इस जनपद का विकास कराके ही चुकाया जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि 8,9,10 जनवरी को प्रत्येक बूथ में आनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण कराना होगा।
इस मौके पर इंद्रजीतपाल, नरेंद्र देव मिश्रा, शिवशंकर सैनी, कुंवर सिंह, अंकित ओमर, अर्पित ओमर, करन सिंह, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।