फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   at party conferance APANA DAL supporters were given lesson of unity

सम्मेलन में अपना दल कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एका का पाठ

Mon, 12 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
at party conferance APANA DAL supporters were given lesson of unity

अपनादल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार पैदा करते हुए संगठन को मजबूत करने को प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

अपनादल का नहर कालोनी परिसर में जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाले प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में इस कड़ाके की ठंड में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थित इस बात का एहसास कराती है कि अब अपना दल के बढ़ते कदम को कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

किसान मंच के प्रदेश महासचिव विक्की मौर्य ने कहा कि सपा व बसपा एक सिक्के के दो पहलू हैं जो दलितों के उत्थान के लिए कुछ नहीं करते। प्रदेश सचिव बुलबुल पटेल ने कहा कि प्रदेश में दस चरणों में होने वाले अपना दल कार्यकर्ता सम्मेलन के दो चरणों की घोषणा की जा चुकी है।


इस मौके पर इलाहाबाद मंडल अध्यक्ष महिला मंच बबिता सिंह पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के 59वें जन्म दिन पर पांच किलो का केक काटकर उनके स्वास्थ्य एवं दीघार्यु की कामना की।

सुशीला सिंह, शिवशंकर पटेल, शशिकला पटेल, विमल पटेल, सुल्तान सिंह, राजकुमार पटेल, राम कृष्ण वर्मा, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र पटेल, जयपाल उमराव, गोरे लाल, शरद चंद्र सिंह, अमर सिंह, सत्यदेव वर्मा, जीतू पटेल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed