फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   at lok adalat disputes resolved

लोक अदालत में 53623 मुकदमों का निस्तारण, लगी भीड़

Sun, 12 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
at lok adalat disputes resolved
फतेहपुर। मेगा लोक अदालत में तहसील स्तर पर 53623 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें बैंकिंग संस्थाओं के 950 मामलों में 9 करोड़ 43 लाख 12 हजार रुपये और राजस्व न्यायालय के 40548 वाहनों के 9 करोड़ 50 लाख 15 हजार 407 रुपये का शुल्क वसूल कर वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज ने एक वाद का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश विजय शंकर उपाध्याय ने 37 वैैवाहिक वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी डॉ. बालमुकुंद ने मोटर वाहन दुर्घटना के 111 वाद का निस्तारण कराया। अपर जिला सत्र एवं सत्र न्यायाधीश पृथ्वीपाल यादव ने दो वाद का निस्तारण किया। इसी प्रकार 53623 वाद निस्तारित किए गए। खागा प्रतिनिधि के
विज्ञापन

अनुसार मेगा लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट व राजस्व अदालतों में कुल 1380 मुकदमों का निस्तारण न्यायाधीशों की ओर से किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में करीब 1002 मुकदमों और राजस्व अदालतों में 378 मुकदमों का निस्तारण किया। इस दौरान भीड़ रही। एसडीएम आशीष कुमार की अदालत में 10 सिविल के
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे व निरोधात्मक कार्यवाही के निस्तारित किए गए। तहसीलदार शशिभूषण मिश्र की अदालत में 159 वरासत के मामलों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में 90 दाखिल खारिज और बेदखली के मामले निस्तारित हुए। इसके अलावा अफसरों ने 10284 आय, जाति, निवास की शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed