{"_id":"613a583f8ebc3e7d131a2ccd","slug":"at-chc-phc-patients-are-increased-fatehpur-news-knp6512192135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी-पीएचसी में बढ़ रहे बुखार के मरीज, विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी-पीएचसी में बढ़ रहे बुखार के मरीज, विभाग सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। गांव-गांव बुखार तेजी से फैल रहा है। सीएचसी-पीएचसी में आने वाले कुल मरीजों में 30 फीसदी से अधिक बुखार पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी गांव-गांव टीमें भेजकर मलेरिया, डेंगू की जांच शुरू कर दी है। मरीजों को दवा दी जा रही है।
खागा के हरदो सीएचसी में गुरुवार को 160 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें करीब 60 मरीज बुखार के थे। 20 का ब्लड सैपल मलेरिया की जांच के लिए लिया गया। किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना करीब 70-80 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें अधिकांश मरीज बुखार के होते हैं। यहां तैनात डॉ. राजू राव ने बताया कि मौजूदा समय अधिकतर मरीज बुखार व जुकाम से पीड़ित आ रहे हैं।
जिन्हें अस्पताल से दवा दी जा रही है। छिवलहा प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी में बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुरुवार को करीब 32 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें 15 मरीज बुखार से पीड़ित थे। जिन्हें दवाएं दी गईं। धाता प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में रोजाना करीब 100 लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डा. राजेश कुमार व डा. दिनेश सिंह की अगुवाई में दो टीमें गांव-गांव जाकर बुखार के मरीजों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम अब तक अढ़ौली, देवरी, कल्यानपुर कचरौली, डेंडासई, भूला, शाहपुर, हरदासपुर, अजरौली, सिहारी पट्टी गांव जाकर जांच कर चुकी है। हथगाम सीएचसी में 168 मरीज पहुंचे। इसमें 80 मरीज बुखार के मिले। खखरेरू पीएचसी में 90 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 40 बुखार के थे। डॉ. अजय सिंह ने बताया कि मलेरिया या डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
शाह। क्षेत्र के जैतपुर गांव के अर्जित गौतम की डेंगू से मौत के बाद स्वास्थ्य टीम गुरुवार को गांव पहुंची और जांच की। टीम ने चार लोगों के खून की जांच की। 30 लोगों को बुखार की दवा दी। इस मौके पर बहुआ पीएचसी प्रभारी डॉ विमलेश कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी अवधपाल सिंह, आशा बहू मंजू देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कोकिला देवी मौजूद रहे। (संवाद)