{"_id":"6abc11b9b42aaa63bb0c179d","slug":"artists-from-vrindavan-staged-the-enactment-of-the-slaying-of-putana-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-163467-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मंचन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला दारागंज स्थित मां आशा देवी मंदिर में सोमवार रात रासलीला का मंचन किया गया। मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने पूतना वध की लीला प्रस्तुत की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लीला देखने पहुंचे।
मंचन में दिखाया गया कि कंस को देवकी की आठवीं संतान श्रीकृष्ण के गोकुल में होने का पता चला। उसने श्रीकृष्ण को मारने के लिए मायावी पूतना को भेजा। पूतना ने सुंदर स्त्री का रूप धारण किया। वह नंद बाबा के घर पहुंची और मां यशोदा का विश्वास जीता। इसके बाद उसने श्रीकृष्ण को गोद में लेकर विष मिला दूध पिलाना शुरू किया। लीला में श्रीकृष्ण ने विषैले दूध के साथ पूतना के प्राण भी हर लिए। भगवान ने उसे माता का स्थान देकर उसका उद्धार किया। इस दौरान पप्पू मौर्या, वेदप्रकाश शुक्ला, श्रीराम गुप्ता, रवि पांडेय, रामदूत, सजीवन आदि उपस्थित रहे।