फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Arrangements to deal with fire failed in more than 500 marriage halls

Fatehpur News: 500 से ज्यादा मैरिज हॉल में आग से निपटने के इंतजाम फेल

Sun, 24 Nov 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Arrangements to deal with fire failed in more than 500 marriage halls
फतेहपुर। जनपद में संचालित 500 से ज्यादा मैरिज हॉल में आग से निपटने के साधन नहीं हैं। यहां न तो फायर फाइटिंग सिस्टम है और न ही यह नियमों के अनुरूप निर्मित हैं। दमकल विभाग की ओर से सभी को नोटिस देने की तैयारी है। वहीं शहरी क्षेत्र के 45 में से 31 मैरिज हॉल को विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण भी नोटिस देगा। एक मैरिज हॉल को ध्वस्त करने का भी आदेश किया है। यह कार्रवाई जल्द होगी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के मुताबिक जनपद में एकमात्र मैरिज हॉल शाह स्थित आनंद विहार गार्डेन के पास फायर की एनओसी और अग्निशमन व्यवस्थाएं हैं। हथगाम स्थित बेबी प्लस मैरिज हॉल ने भी तीन साल पहले एनओसी लिया था, जो अगस्त में एक्सपायर हो गई। दमकल विभाग की नोटिस के बाद भी दोबारा उन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया। इनके अलावा पूरे जनपद में किसी भी मैरिज हॉल के पास एनओसी व फायर से निपटने के इंतजाम नहीं है। बिजली के तार जगह-जगह लटक रहे हैं। एक-दो पुराने कंडम घरेलू फायर सिलिंडर लगाए गए हैं। जबकि मैरिज हाल में झालरों, बड़े-बड़े हैलोजन, डीजी के कारण बिजली का लोड अधिक होता है। बड़ी संख्या में खानपान के लिए कई सिलिंडरों से आग धधकती रहती है। ऐसे में हादासा होने पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

-फायर फाइटिंग की यह व्यवस्थाएं आवश्यक
मैरिज हॉल में आग से निपटने के लिए फायर फाइटिंग की पूर्ण व्यवस्थाएं होना चाहिए। इसमें यार्ड हाइडेंट, 50 हजार से लेकर एक लाख लीटर पानी क्षमता का वाटर टैंक (छोटे मैरिज हॉल में 25 हजार लीटर), ऑटोमैटिक मोटर, डाउन कमर, होज रील, होज पाइप, प्रिंकलर, ऑटोमैटिक हीट व फायर डिटेक्टर और फायर पंप होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed