{"_id":"5e459d788ebc3ee5d653c501","slug":"army-recruitment-fatehpur-news-knp544467710","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल ग्यारह फीसदी युवा ही मार सके मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल ग्यारह फीसदी युवा ही मार सके मैदान
विज्ञापन
फतेहपुर। सेना भर्ती के 12 वें दिन चित्रकूट, महोबा और कानपुर देहात के तीन हजार से ज्यादा युवाओं ने जोर आजमाइश की। जिसमें 362 युवा दौड़ को निकालने में सफल रहे। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को कड़ी चौकसी के बीच इम्तिहान देते देखा गया। इस भर्ती प्रक्रिया से साढ़े 17 सौ युवाओं ने भाग नहीं लिया। सेना रैली में सफलता का प्रतिशत 11 पर जा पहुंचा है।
दो फरवरी से पीएसी मैदान में सेना भर्ती चल रही है। जिसमें कई जिले के युवा अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। 15 फरवरी तक यह भर्ती चलनी है। जिसमें गुरुवार को चित्रकूट जिले के कर्वी, मऊ, मानिकपुर, महोबा जिले के कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तथा कानपुर देहात के जिले के रसूलाबाद तहसील के 4989 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। इनमें से 3226 ने ही रैली में हिस्सा लिया। पहली प्रतिस्पर्धा में दौड़ को उतरे युवाओं में जोश देखते बना। यह दीगर रहा कि ज्यादातर को अच्छा भागने का सिला नहीं मिल सका और वह दौड़ से बाहर हो गए। सैन्य अफसर, तय नियम के पैमाने पर चयन करते गए। इस कवायद में 11 फीसदी युवाओं ने खुद की क्षमता को पहले राउंड में बेहतर तरीके से पेश किया। दौड़ निकालने वाले 362 युवाओं को सेना की अन्य दक्षताओं के लिए क्रमवार भेजा जाता रहा। प्रशासनिक अफसर विनय कुमार गुप्त ने भी युवाओं की परख की।
शुक्रवार को होने वाली सेना भर्ती में जिले की दो तहसीलों के 5618 युवकों ने पंजीयनन कराया है। सदर और खागा तहसील क्षेत्र के इन युवाओं के शत प्रतिशत प्रतिभाग की उम्मीद की जा रही है क्योंकि मामला स्थानीय है। ऐसे में इस भर्ती पर बहुत पहले से ही युवाओं की निगाहें थीं। गुरुवार की शाम ढलते ही इन तहसीलों के युवाओं को जुटने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
--------