{"_id":"5f11e8ae8ebc3e63e55647ee","slug":"armsmen-waste-paddy-crop-report-on-14-fatehpur-news-knp571774715","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्रधारियों ने धान की फसल की बर्बाद एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्रधारियों ने धान की फसल की बर्बाद एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में असलहाधारियों ने गुरुवार को किसान की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। मामले में एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव निवासी महावीर पाल ने बताया कि कई साल पहले चार बीघा जमीन का बैनामा कराया था।
बैनामा कराने वालों को आठ बीघे जमीन की मिट्टी बेची थी। मिट्टी निकल जाने के बाद भूमि पर धान की फसल लगाई थी। मिट्टी खुदाई करने वालों की जमीन पर नीयत खराब हो गई। वह लोग असलहों से लैस होकर जमीन पर पहुंचे।
उसकी ट्रैक्टर से फसल जोत डाली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मामले में पुलिस ने नीरज शर्मा, दिनेश पाल, योगेंद्र, अमरनाथ, रामबाबू, कल्लू, रामकरन, हनुमत व छह अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानेदार महामाया प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में बलवा, धमकी, फसल नष्ट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।