{"_id":"6a56829b5d37bbb1d5087194","slug":"apply-for-iti-by-august-4-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-158544-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आईटीआई में 4 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आईटीआई में 4 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले के पांच राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त है।
नोडल प्रधानाचार्य डाॅ. राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले में संचालित संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों के साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से राजकीय संस्थानों में संचालित व्यवसायों में भी प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को एससीवीटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये तथा सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर संस्थानों और ट्रेडों का आवंटन किया जाएगा।