फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Angered by council representative's threat, sanitation workers went on strike

Fatehpur News: सभासद प्रतिनिधि की धमकी से नाराज सफाईकर्मियों ने की हड़ताल

Tue, 21 Nov 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Angered by council representative's threat, sanitation workers went on strike
कदौरा। मंगलवार को पंचायत कार्यालय में सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी। कर्मियों का आरोप है कि सभासद प्रतिनिधी ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन पति व ईओ ने सफाई नायक को समझने का प्रयास किया लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं माने।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को नगर पंचायत के सफाई नायक राहुल सोनी, किशोरीलाल व रामबाबू सफाई कर्मचारी की हाजिरी भरकर वार्ड में भेज रहे थे। तभी वार्ड नंबर नौ के सभासद प्रतिनिधि महेश गुप्ता आए और सफाई नायक से अभद्रता करने लगे। आरोप है कि सफाई नायक ने ईओ से शिकायत करने की बात कही तो सभासद प्रतिनिधि भड़क गए और सफाई नायकों को जान से मारने की धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। जैसे ही इसकी भनक अन्य सफाई कर्मचारियो को हुई तो वह भी भड़क गए और नगर की सफाई करने से मना करते हुए हड़ताल कर दी। हड़ताल की सूचना पर मौके पर पहुंचे चेयरमैन पति रविकांत शिवहरे ने सफाई नायकों को समझने का प्रयास किया, लेकिन सफाई कर्मी नही माने। सफाई कर्मचारियों ने मांग कि सभासद प्रतिनिधि पर कार्रवाई की जाए। वह आए दिन अभद्रता करते हैं। वही सभासद प्रतिनिधि महेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई नायक से कहा तो वो अभद्रता करने लगा। उन्होंने किसी के साथ अभ्रदता नहीं की है
विज्ञापन




पहले भी हो चुका है विवाद



नगर पंचायत के वार्ड सभासद प्रतिनिधि द्वारा एक माह पूर्व भी सफाई नायक राहुल सोनी से फोन पर अभद्रता कर चुके हैं। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ईओ से शिकायत करने के बाद सुनवाई न होने पर मामला बढ़ गया और सफाईकर्मी हड़ताल करने को विवश हो गए। ईओ वेदप्रकाश यादव ने कहा कि दोनों पक्ष को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed