{"_id":"68f0ed0130927e3ff80ed298","slug":"angad-sets-foot-in-ravanas-court-audience-enthralled-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1299953-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रावण के दरबार में अंगद ने जमाए पैर, उत्साहित हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रावण के दरबार में अंगद ने जमाए पैर, उत्साहित हुए दर्शक
विज्ञापन
फोटो-1-अयोध्या मंदिर मैदान खागा में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद
खागा। अयोध्या मंदिर मैदान में आयोजित श्रीराम लीला में बुधवार रात रावण दरबार का प्रसंग मंचित किया गया। इसमें अंगद का पैर जमाना मुख्य आकर्षण रहा। लीला के इस दृश्य ने दर्शकों में रोमांच भर दिया और जय श्रीराम के उद्घोष से मैदान गूंज उठा।
मंचन में दिखाया गया कि युद्ध से पहले श्रीराम ने अंगद को दूत बनाकर रावण के पास शांति संदेश भेजा। अंगद का निर्भीक संवाद और अडिग खड़ा होना दर्शकों को खूब पसंद आया। जब रावण ने क्रोधित होकर अंगद का पैर हटाने की कोशिश की, तो अंगद ने खुद ही पैर हटाते हुए रावण को श्रीराम के चरण पकड़ने की सलाह दी।
इसके अलावा सीता की खोज, समुद्र से मार्ग की प्रार्थना और सेतु निर्माण जैसे प्रसंगों का भी प्रभावशाली मंचन हुआ, जिसे दर्शकों ने तालियों और जयघोष से सराहा।