फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ancient temples and ponds of tehsil area will be preserved

Fatehpur News: तहसील क्षेत्र के प्राचीन मंदिर और तालाब होंगे संरक्षित

Sun, 19 Nov 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ancient temples and ponds of tehsil area will be preserved
बिंदकी। तहसील क्षेत्र के प्राचीन मंदिर और तालाब संरक्षित होंगे। तीन मंदिर और दो प्राचीन तालाब संरक्षित करने के लिए अंतिम अधिसूचना जारी हो गई है। इनका संरक्षण पुरातत्व विभाग करेगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव स्थित बड़ा शिवाला शिव मंदिर, अमौरा गांव स्थित शिव मंदिर और तुलाराम तालाब के अलावा तहसील क्षेत्र के शिव मंदिर व तालाब को पुरातत्व विभाग संरक्षित करेगा। संरक्षण के लिए सरकार बजट जारी करेगी। तालाबों का सुंदरीकरण और सफाई होगी। रेवाड़ी बुजुर्ग गांव स्थित बड़ा शिवाला शिव मंदिर 300 वर्ष से अधिक पुराना है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग इस मंदिर के प्रति विशेष आस्था रखते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि दो बार बिजली गिरने के बावजूद यह मंदिर क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। इसी प्रकार अमौरा स्थित शिव मंदिर भी प्राचीन बताया जाता है। ग्रामीणों को कहना है कि यह मंदिर शुरू से ही यहां पर स्थापित है। मंदिरों को संरक्षित करने के फैसले से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दशक से उपेक्षित इन मंदिरों को सहेजने के लिए कोई कवायद नहीं की गई थी। ग्रामीण ही इन मंदिरों की देखरेख मिलकर करते चले जा रहे है, लेकिन शासन से अब बजट मिलने के बाद मंदिरों और तालाबों का एक और जहां विकास होगा, वहीं संस्कृति भी सहेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed