फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   An elderly woman was crushed to death by an overloaded gravel-laden tractor.

Fatehpur News: ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला कुचला, मौत

Wed, 06 May 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman was crushed to death by an overloaded gravel-laden tractor.
असोथर। तेज रफ्तार ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर बिजली पोल से टकराने के कारण पुलिया में रुका। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मेड़ी का पुरवा गांव निवासी राजरानी (62) सुबह घर से मवेशियों को कुछ दूर बांधने जा रही थी। इसी दौरान मर्का पुल से ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला रोड पर गिरी। चालक ने भागने की कोशिश में महिला को कुचल दिया। बेकाबू ट्रैक्टर बिजली पोल से टकरा गया। बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिया में ट्रैक्टर जा घुसा। महिला का एक पैर फ्रैक्चर हुआ और एक हाथ कुचल गया। घायल राजरानी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने महिला को प्रयागराज रेफर किया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला के तीन पुत्र धनराज,बुद्धराज,ऊदल का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को पकड़ा गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed