{"_id":"a0dc9cf58d54fe2f15017d3269df6478","slug":"amin-union-officials-sworn-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीन संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन संघ के शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अमीन संघ के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के साथ पीड़ित कर्मचारी के हित के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
सदर तहसील में रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिला इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष बिंदकी मंगल प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन
जिला संरक्षक राम प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल, मंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गजराज, जिला आंकेक्षक सूरज प्रसाद ने शपथ ली।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बिंदकी दयाराम और पूर्व तहसील अध्यक्ष जयकरन सिंह ने पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत और पैना बनाया जाएगा साथ ही अमीनों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक रखा जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश, जय कुमार सिंह, गोरेलाल वर्मा, धर्मेश कुमार, सुनील शुक्ला, राकेश कुमार, राम प्रकाश तिवारी, प्रेम नरायण, प्रेम राज सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामपाल, राम बाबू आदि रहे।