फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Amar Ujala Foundation showing resilience in camp

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में दिखा जज्बा

Wed, 07 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation showing resilience in camp
राम तलाई में लगे शिविर में रक्तदान करते महादानी। - फोटो : amarujala

अमर उजाला फाउंडेशन की सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल मंगलवार को देखते बनी। ऐतिहासिक कस्बा कोड़ा जहानाबाद में नव युवक जन जागरण मंच और मायाजली चैरीटेबुल ब्लड बैंक के रक्तदान शिविर में महादानियों का जज्बा दिखाया और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए हर उम्र के लोग सामने आए। यह दीगर है कि 45 को ही महादानी बनने का मौका मिल सका।  

विज्ञापन


कस्बे के रामतलाई मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ डा. केश कुमार ने किया। रक्तदाता बनने के लिए 65 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कैंप के पहले महादानी कस्बे के पटेल नगर निवासी अमन कुमार रहे। इसके बाद महादानी बनने का शुरू हुआ सिलसिला चलता ही गया।
विज्ञापन


महादानियों की जमात में बजरिया के राजा अग्निहोत्री, चौक के मुकेश ओमर, पप्पू शुक्ला, सौरभ, संजीव सचान, स्वाती ओमर, लाला गली के राजू शुक्ला, रामगंज के सात्विक जैन, मुकुल जैन, औरंगाबाद के दीपू ओमर, दुर्गेश, रोहित अवस्थी, संगीता ओमर, पूजा, शुभम, दारा गंज के नरेश कुमार, कमलेश, ठकुरन गली के बिन्नी शुक्ला, मयंक सचान, नौरंगा कानपुर के सुशील कुमार व मनीष सचान, लालूगंज के विशाल द्विवेदी, तरुण, अमरीश, धनंजय, बाजपेई गली के अनुराग, पटेल नगर के रितेश कुमार, विजय करन, वेद प्रकाश, सुरेश, सोनराही गली के हरी कृष्ण, लंका रोड के चेतन सचान, मूलचंद्र गली के राहुल तिवारी व विनोद गुप्ता, चंदा गली के शिवाकांत, प्रगति मिश्रा, अभिषेक पांडेय, बौहारा के संदीप व तीत प्रकाश शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने प्रमाणपत्र देकर महादानियों को सलाम किया। पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने अमर उजाला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार का तहेदिल से शुक्रिया किया। बोले कि अमर उजाला का सामाजिक परिवेश में हमेेशा बेहतर योगदान रहा है। इससे पहले अमर उजाला फाउंडेशन के वालेंटियर अखिलेंद्र प्रताप, उमेश झा, संदीप उत्तम, सुनील कुमार, पिंटू उत्तम, शीत प्रकाश उत्तम ने महादानियों को जूस पिलाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed