फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   alongwith dm other officers went to teleyani

डीएम-एसपी और प्रेक्षक पहुंचे तेलियानी

Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
alongwith dm other officers went to teleyani
फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक में नामांकन के दौरान बवाल की सूचना के बाद डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सतपाल मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। एसडीएम से वीडियो और फोटो की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रेक्षक मो. शफाकत कमाल और एडीएम लालता प्रसाद शाक्य के साथ पहुंचे। आरओ से पूरे मामले की जानकारी ली और ब्लॉक के अंदर पूरा माहौल परखा। इसके बाद वह चले गए। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि मामले में जिन लोगों ने उपद्रव किया है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

भाजपाइयों के हमले में घायल जिला बार एसोसिएशन के पूर्व जिला मंत्री विजय सिंह ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखा है। उन्होंने मारपीट और सात हजार रुपये लूट की शिकायत की है। उन्होंने मामले में बार एसोसिएशन से कार्रवाई की मांग की है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि तेलियानी ब्लॉक में भाजपाइयों ने वकीलों के साथ मारपीट की है। इस मामले में शुक्रवार को जिला बार की बैठक बुलाई गई है। मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे लड़ाई लड़ी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाक से सपा प्रत्याशी आशा देवी ने मारपीट कर नामांकन पत्र छीनने का भाजपाइयों पर आरोप लगाया है। निर्वाचन आयोग को भेजे गए फैक्स में कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed