फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Allegation of robbery from country liquor shop

Fatehpur News: देसी शराब की दुकान से लूट का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Allegation of robbery from country liquor shop
जहानाबाद। देसी शराब के ठेके से नकदी, 90 क्वार्टर शराब समेत जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप सेल्समैन ने लगाया है। कानपुर के थाना सिकंदरा के गांव हाजिरपुर निवासी शिव सिंह सेंगर थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव स्थित देसी शराब ठेके में सेल्समैन हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार देर रात 11 बजे कापिल गांव के तीन लोग ठेके आए। दुकान खोलने की बात कही। मना करने पर दरवाजा तोड़ने लगे। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के लौटने के बाद तीनों ने गोलक सहित शराब बिक्री के 30,450 रुपये, दो पेटी 90 क्वार्टर शराब, दुकान के लाइसेंस सहित जरूरी कागजात ले गए। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

---------------
पेड़ की डाल गिरने से बिजली बाधित
फतेहपुर। बिंदकी कस्बे में 33 केवीए की लाइन के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से सोमवार शाम साढ़े छह बजे बिजली बाधित हो गई। इससे पूरे कस्बे में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग के कर्मी डाल हटाकर लाइन दुरुस्त करने में लगे हैं। जेई रवि कुमार निषाद ने बताया कि डाल को हटाकर केबल की मरम्मत की जा रही है। रात 10 बजे तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed