फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   All four accused who beat up the shopkeeper were sent to jail

Fatehpur News: दुकानदार को पीटने वाले चारों आरोपी जेल भेजे गए

Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
All four accused who beat up the shopkeeper were sent to jail
जाफरगंज। कस्बे में शुक्रवार दोपहर तीन बजे दुकान के सामने बाइक खड़ी करने का विरोध करने पर दुकानदार से चार लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने चारों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी ने 14 दिन के लिए चारों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मुन्नू निषाद का पुत्र सिवा (25) कस्बे में कास्मेटिक की दुकान चलाता है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे मेवातगंज निवासी साजेब, शमी, फैजान, वाजिद ने उसकी दुकान के सामने अपनी बाइकें खड़ी कर दी थीं। इसका विरोध दुकानदार ने किया, तो चारों ने मिलकर दुकानदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मारपीट से दुकानदार बेहोश हो गया। इसे देख व्यापारियों का आक्रोशित हो गए थे और अपनी-अपनी दुकानें बंदकर थाने का घेराव कर नारेबाजी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। उप जिलाधिकारी बिंदकी ने आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed