फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Alcohol addiction destroyed another family

शराब की लत ने एक और परिवार को उजाड़ा

Sun, 03 May 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Alcohol addiction destroyed another family

शराब पीने का विरोध करने पर अधेड़ ने रविवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरइयां गांव निवासी ओम श्रीवास्तव (50) पुत्र सतीश प्रसाद शराब का लती था। वह गांव में ही किराने की दुकान चलाता था। शराब पीने को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता था। रविवार की का सुबह पत्नी बिटान से इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। कुछ देर बाद ओम दुकान का सामान खरीदने के लिए बिंदकी चला गया था। बिंदकी से घर लौटा तो उसका हाल बेहाल था। परिजनों ने पूछताछ की तो जहर खाने की बात सामने आई। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की भाभी अनीता ने बताया कि उसके दो मासूम बच्चे अंकिता और संदीप हैं। मृतक के शराब पीने की लत से परिवार का ठीक से भरण पोषण भी नहीं हो पाता था। इससे बिटान देवी को बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सताए रहती थी। वह पति से शराब पीने का विरोध करती थी। यही बात उसे नागवार गुजरी थी और उसने जान दे दी है। जिला अस्पताल से परिजन शव को वापस घर लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed