फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ajay and her first race in competition

दौड़ प्रतियोगिता में अजय और ममता अव्वल

Mon, 15 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ajay and her first race in competition
मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की शुरु आत रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुई।  जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने गुब्बारे और शांति का प्रतीक कबूृतर उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया।  मार्च पास्ट की सलामी के लिए पीएसी परिसर में मंडल के चारों जिलों की टीमें रंगीन कपड़ों  एवं बैंडबाजों की मधुर ध्वनि के साथ अतिथि के सामने से गुजरीं। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


पीएसी मैदान में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में कौशांबी के अजय प्रथम और फतेहपुर के विकास दूसरे स्थान पर रहे।  बालिका वर्ग में कौशांबी की ममता देवी प्रथम और इलाहाबाद की काजोल दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में कौशांबी के अजय ने प्रथम और फतेहपुर के विकास ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग में ममता देवी कौशांबी ने प्रथम और फतेहपुर की स्वाति ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कौशांबी के आशीष कुमार प्रथम और फतेहपुर के आकाश द्वितीय, बालिका वर्ग में भावना पाल कौशांबी प्रथम और तरन्नुम इलाहाबाद द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में गोविंद कुमार फतेहपुर प्रथम, दीपक कुमार फतेहपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में अनामिका कौशांबी प्रथम और अमरीन बानो इलाहाबाद  द्वितीय  स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो खो प्रतियोगिता में प्राइमरी बालिका वर्ग में फतेहपुर प्रथम और प्रतापगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर  जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने कहा कि छात्रों का दिमाग खाली स्लेट की तरह है। इस पर  अध्यापक जो चाहे  अंकित कर सकता है।


अध्यापक की भूमिका छात्राओं के मानसिक विकास में अहम होनी चाहिए। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक शशि भूषण त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सचान, शिक्षक संघ के पदाधिकारी विनोद सिंह, अनुराग मिश्रा, राम बहादुर, शैलेंद्र भदौरिया, ललितेश त्रिवेदी, विजय त्रिपाठी, बृज गोपाल दुबे, नीरजा सिंह, शिव शक्ति, मीनू मिश्रा, माधुरी, विजय श्रीवास्तव, सुनील अग्निहोत्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed