{"_id":"66c287144aab5f8e210cdd34","slug":"after-uproar-encroachment-removed-from-radhakrishna-temple-land-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-119798-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हंगामे के बाद राधाकृष्ण मंदिर की जमीन से हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हंगामे के बाद राधाकृष्ण मंदिर की जमीन से हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव में रविवार को तीन सौ साल पुराने राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों और मंदिर के पड़ोसी से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने कब्जा कर रहे मुन्नी सिंह गौर पर अतिक्रमण करने के आरोप लगाया।
मुन्नी सिंह गौर अवैध कब्जा करके मंदिर की जमीन पर चरही बनाने, जानवर बांधने और लकड़ी, भूसा रखने पर ग्रामीणों ने आपत्ति की। ग्रामीणों ने राधा कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार में रुकावट पैदा करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
बिंदकी नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र, कानूनगो रमेश चंद्र मिश्रा और लेखपाल अतुल सिंह, ललौली थाना प्रभारी बच्चेलाल प्रसाद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों को शांत कराया। राधा कृष्ण मंदिर की जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया। इसके बाद पुलिस और राजस्व टीम ने ग्रामीणों से मंदिर की जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कराकर मंदिर की जमीन सुरक्षित कराया।
विज्ञापन
ग्रामीण आलोक सिंह, रमेश सिंह, धर्मराज सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला आदि ने आरोप लगाया की राधा कृष्ण मंदिर करीब तीन सौ साल पुराना है। मंदिर का जीर्णोद्धार चल रहा है। पड़ोसी मुन्नी सिंह गौर की नीयत खराब है। वह मंदिर के सामने की जमीन पर भूसा, लकड़ी और चरही बनाकर जानवर बांधकर कब्जा कर रहा है। नायब तहसीलदार बिंदकी सुरेश चंद्र ने बताया की मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। ग्रामीणों ने दीवार बनाकर मंदिर की जमीन सुरक्षित कर दी है।