फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After questioning the girl, the bag was taken out by digging the field.

Fatehpur News: युवती से पूछताछ के बाद खेत की खोदाई कर निकाला बैग

Tue, 21 Jul 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
After questioning the girl, the bag was taken out by digging the field.
बिंदकी। झारखंड में करोड़ों रुपये के सोना चोरी मामले में संलिप्त युवती को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सोमवार भोर झारखंड पुलिस ने हूसेपुर गांव में खेत की खोदाई कर एक बैग बरामद किया।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार युवती को लेकर पुलिस टीम सोमवार तड़के हूसेपुर गांव पहुंची। पुलिस सीधे गांव के बाहर खेत में पहुंची और युवती के बताए स्थान पर खोदाई कराई। खोदाई के दौरान मिट्टी में दबा एक बैग बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी काफी देर तक बारीकी से छानबीन की। मौके पर मौजूद ग्रामीण दूर से पूरी कार्रवाई देखते रहे।
विज्ञापन

हालांकि बैग में क्या मिला इसकी जानकारी झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी। बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात झारखंड पुलिस हूसेपुर गांव पहुंची थी। उस समय युवती घर पर नहीं मिली थी। पुलिस ने उसके मकान की तलाशी लेकर तीन महंगे मोबाइल फोन कब्जे में लिए थे। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच में मिले सुरागों के आधार पर उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कार्रवाई झारखंड पुलिस ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed