{"_id":"6a18921ed4b8092a0f05676b","slug":"after-petrol-and-diesel-water-prices-also-increased-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-155617-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पेट्रोल और डीजल के बाद पानी के दामों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पेट्रोल और डीजल के बाद पानी के दामों में लगी आग
विज्ञापन
फोटो-26-पानी के कैंपर। संवाद
फतेहपुर। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का असर अब धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। शहर में मिनरल वाटर के दाम में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वाटर सप्लाई व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि वाहन से सप्लाई करना अब महंगा पड़ रहा है इसलिए दाम बढ़ाने पड़े हैं।
महंगाई के बोझ तले हर वर्ग दबता जा रहा है। खाने-पीने से लेकर घर-गृहस्थी के सामान तक की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है। गर्मी के बीच जहां पानी की मांग बढ़ी है वहीं मिनरल वाटर व्यवसायियों ने 20 लीटर की बोतल पर पांच रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं।
शहर के वाटर प्लांट संचालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पानी की सप्लाई महंगी हो गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन से पानी पहुंचाना पड़ता है। इससे ईंधन की खपत बढ़ती है। बिजली कटौती होने पर जेनरेटर चलाने का खर्च भी बढ़ जाता है इसलिए दाम बढ़ाना मजबूरी है।
विज्ञापन
बिंदकी के वाटर प्लांट संचालक पार्थ मिश्रा ने बताया कि अभी उनके यहां पानी के रेट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। वे ई-रिक्शा से सप्लाई कर रहे हैं इसलिए फिलहाल दाम स्थिर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि डीजल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आगे बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।
बिंदकी के ही वाटर प्लांट संचालक लकी सिंह ने बताया कि पहले 20 लीटर का जार 15 रुपये में दिया जा रहा था लेकिन ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते अब पांच रुपये बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। प्लांट पर आने वाले ग्राहकों से अभी भी कम दर ली जा रही है ताकि भाड़ा बच सके।