{"_id":"6791460a4706502a8a0bf7a7","slug":"after-initiation-madhuram-got-the-title-of-mahant-shri-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-128086-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दीक्षा के बाद मधुराम को महंत श्री की उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दीक्षा के बाद मधुराम को महंत श्री की उपाधि
विज्ञापन
प्रयागराज में दीक्षा के दौरान अमित मिश्रा।
- फोटो : स्वयं
जहानाबाद (फतेहपुर)। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में निरंजनी अखाड़ा के कई महामंडेलेश्वरों ने कस्बे के मधुराम मिश्रा को दीक्षा देकर महंतश्री की उपाधि दी। मधुराम मिश्रा ने क्षेत्र में रहकर विभिन्न हिन्दू संगठनों का उत्तरदायित्व निभाया।
कस्बे के मोहल्ला चौक में शिक्षा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े शरण बंधु परिवार के मधुराम मिश्रा ने बीए की शिक्षा प्राप्त कर वर्ष 2002 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रहे। 2012 में विभाग प्रचारक के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया। 2021 में प्रांत प्रचारक विश्व हिंदू परिषद व 2023 को गोरक्षा विभाग में क्षेत्र प्रचारक का दायित्व निभाया।
रामजन्म भूमि आंदोलन में जिले में केंद्रीय भूमिका निभाते हुए अशोक सिंघल से जुड़े रहे। मधुराम ने 14 जनवरी मकर संक्रांति महोत्सव में मां मधु मिश्रा से भिक्षा लेकर पूर्ण संन्यास ग्रहण की आज्ञा ली थी। 21 जनवरी को पूर्ण महाकुंभ प्रयागराज में पंचायती अखाड़ा निरंजनी के शिवशक्ति अखाड़ा प्रमुख ने मधुराम को शिव का पट्टाभिषेक कर महन्तश्री की उपाधि से सुशोभित किया।
विज्ञापन
इसी दौरान शिव शक्ति अखाड़ा को पंचायत निरंजनी अखाड़ा में शामिल कर लिया गया। महंत रवीन्द्र पुरी महाराज ने बताया कि शिवशक्ति अखाड़ा के संन्यासी आगामी सभी अमृत स्नानों व अन्य आयोजन में निरंजनी अखाड़ा के साथ सम्मिलित रहेंगे।