फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After her husband's death, the wife hanged herself in front of the police.

Fatehpur News: पति के बाद पुलिस के सामने पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Feb 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
After her husband's death, the wife hanged herself in front of the police.
फाइल फोटो-20-रेखा देवी। स्रोत परिज
बिंदकी (फतेहपुर)। प्रेम विवाह करने वाले दंपती के बीच बृहस्पतिवार रात विवाद हो गया। इस पर शौचालय में पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। किरायेदारों के साथ पत्नी कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घर में जांच कर रही थी तभी पत्नी ने भी छत के पिलर की निकली सरिया में रस्सी का फंदा लगाकर पुलिस के सामने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में दोनों के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है। युवक भी पत्नी के चरित्र पर संदेह जताकर विवाद करता था। फॉरेंसिक टीम व सीओ भी जांच को पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद निवासी अमरजीत कुशवाहा (28) चालक का काम करता था। उसने गांव की रेखा सोनकर (24) से प्रेम प्रसंग के चलते सितंबर 2025 में शादी कर ली थी। दूसरी जाति की लड़की से शादी से वर पक्ष राजी नहीं था। दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में पंचायत हुई। इसके बाद दोनों गांव छोड़कर कानपुर में रहने लगे।
विज्ञापन

जनवरी माह में दोनों लौट आए थे और बराती नगर में किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे। दोनों के बीच बृहस्पतिवार रात को विवाद को हुआ। कमरे से अमरजीत बाहर निकल गया। कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे रेखा बाथरूम पहुंची। यहां बाथरूम में पति का शव मफलर के फंदे से रोशनदान से लटकता पाया। यह देखकर रेखा चीख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डिंग में रहने वाले अन्य किरायेदार भी पहुंच गए। रेखा किरायेदारों के साथ करीब रात 11 बजे कोतवाली पहुंची। यहां पति के फंदे से लटककर आत्महत्या की जानकारी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा, फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस घर में अमरजीत का शव उतारने लगी।
इसी बीच रेखा ने कपड़े लटकाने वाले रस्सी को बिल्डिंग के पिलर में फंसाया और गले में बांधकर लटक गई। पुलिस के यह देखकर होश उड़ गए। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद दोनों शव रात करीब दो बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए।
दोनों पक्ष शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। यहां किसी ने कोई भी आरोप नहीं लगाए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दूसरी जाति की युवती से शादी पर युवक का परिजन ने बहिष्कार कर रखा था। इससे भी युवक तनाव में था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण से बातचीत में पता लगा कि युवक कुछ समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने का पता लगा है।

सीओ प्रगति यादव ने बताया कि लोगों कई तरह की चर्चाएं हैं लेकिन दोनों ने खुदकुशी कर ली है। इस वजह से उनके बीच क्या विवाद हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। दोनों के मोबाइल फोनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed