फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After 25 days, a reward of Rs 25 thousand was arrested in an encounter.

Fatehpur News: 25 दिन बाद 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
After 25 days, a reward of Rs 25 thousand was arrested in an encounter.
फतेहपुर। पुलिस पर फायरिंग कर भागने वाला इनामी लुटेरा करीब 25 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने लुटेरे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के कई साथी फरार हैं।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के कापिल मोड़ से कंजरनडेरा नोनारा निवासी धर्मेंद्र कंजड़ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोमवार भोर गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस के खोखा, दो कारतूस,1100 रुपये, एक बिना नंबर की बाइक व लूटी सोने की चेन बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा ओवरब्रिज पर धर्मेंद्र कंजड़ ने अपने साथी शिवा के साथ दो माह पहले बाइक सवार महिला के गले से चेन लूट की थी। सुराग लगने पर पुलिस 25 दिन पहले उसे पकड़ने गई थी। धर्मेंद्र फायरिंग कर भाग निकला था। गोली लगने से गांव की एक महिला घायल हो गई थी। आरोपी के सहयोगी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव व हमला किया था। उस मामले में भी धर्मेंद्र को वांछित किया था। उसकी गिरफ्तारी को 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। इंटेलिजेंस विंग, जहानाबाद व कल्यानपुर थाने की संयुक्त टीम ने कापिल मोड़ से धर्मेंद्र का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बाइक पनिया नाला के कच्चे रास्ते पर फिसल गई। पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से फायरिंग में धर्मेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। उसे सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ बांदा, प्रयागराज, कानपुर में भी लूट के मुकदमे हैं। धर्मेंद्र के लूट में फरार साथी शिवा समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed