{"_id":"6416087f8ae7d8f72f0e6214","slug":"advocate-killed-in-road-accident-colleague-injured-fatehpur-news-c-12-1-130862-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, कुछ महीने पहले हुई थी बृजेश की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, कुछ महीने पहले हुई थी बृजेश की शादी
Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खागा आ रहे बाइक सवार अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी हरदो लाया गया। जहां अधिवक्ता को मृत घोषित किया गया। साथी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बड़हियापुर गांव निवासी बृजेश विश्वकर्मा (28) अधिवक्ता थे। वह शनिवार रात बाइक से साथी अधिवक्ता जितेंद्र (35) निवासी ऐलई खागा के साथ फतेहपुर गए थे। फतेहपुर से खागा की जितेंद्र को छोड़ने आ रहे थे। हाईवे पर प्रधान ढाबा उमरा गांव के सामने किसी वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टर ने बृजेश विश्वकर्मा को मृत घोषित किया। वहीं, जितेंद्र को रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बृजेश की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप यादव ने बताया कि हादसे में बृजेश का निधन हुआ है। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन