{"_id":"6955769ccddf08aeb60fee36","slug":"admission-will-start-today-in-atal-residential-school-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-146594-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अटल आवासीय विद्यालय में आज शुरू होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अटल आवासीय विद्यालय में आज शुरू होगा नामांकन
विज्ञापन
फतेहपुर। अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों और कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए नामांकन का अवसर मिलेगा। आवेदन एक जनवरी से 31 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकेंगे।
प्रयागराज मंडल के बेलहट और कोरांव स्थित अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म एक मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद नहीं होना चाहिए। कक्षा नौ के लिए जन्म तिथि 1 मई 2011 से पहले और 31 जुलाई 2013 के बाद नहीं होनी चाहिए।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का सत्र 2025-26 में क्रमशः कक्षा पांच या आठ में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी सदस्यता 30 नवंबर 2025 तक कम से कम तीन वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, उनके प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे प्रवेश के पात्र होंगे। सहायक श्रमायुक्त ने अभिभावकों से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है।