फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ADM scrutinized footage of labor room of Lahia Hospital

Fatehpur News: एडीएम ने लाेहिया अस्पताल के लेबर रूम के फुटेज खंगाले

Mon, 16 Oct 2023 11:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
ADM scrutinized footage of labor room of Lahia Hospital
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल परिसर में नवजात को कुत्तों द्वारा नोंचे जाने के मामले में एडीएम ने रविवार को जांच की। उन्होंने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। हालांकि लेबर रूम से नवजात को कुत्ता उठा ले जाने की पुष्टि नहीं हुई। इससे निजी अस्पताल से नवजात फेंके जाने की आशंका है।
विज्ञापन


लोहिया महिला अस्पताल परिसर में शनिवार को नवजात का शव कुत्ते नोंच रहे थे। यह देख वहां मौजूद लोग व एंबुलेंस चालकों ने कुत्तों से शव को छुड़ाया और पॉलिथीन में लपेटकर लेबर रूम के पास रख दिया था। इसके बाद सीएमएस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। इस मामले में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने सीएमओ के साथ लोहिया महिला अस्पताल जाकर जांच की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जांच में पता चला कि 11 अक्तूबर को नवजात की मौत होने पर शव परिजनों को सौंपा गया था। इसके बाद लेबर रूम में किसी भी नवजात की मौत नहीं हुई। लेबर रूम में कुत्ता घुसने की भी पुष्टि नहीं हुई। नवजात का शव कहां से फेंका गया, इसकी जांच चल रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed