फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Action is in full swing, yet autos keep passing in front of police stations every day

Fatehpur News: कार्रवाई का भर रहे दम, फिर भी थानों के सामने से हर रोज गुजरे रहे ऑटो

Sun, 10 Nov 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Action is in full swing, yet autos keep passing in front of police stations every day
फतेहपुर। जनपद के 12 से अधिक रास्तों पर ओवरलोड व अनफिट ऑटो हर रोज दौड़ रहे हैं। वे रास्ते में पड़ने वाले थाने व चौकियों के सामने व पुलिस की मौजूदगी में बेहिचक गुजरते हैं। दुर्घटना का कारण बनने वाले ऐसे ऑटो विक्रम को पूरी तरह से रोकने में नाकाम पुलिस सिर्फ कार्रवाई करके अपना काम पूरा समझती है। जबकि ऐसी गाड़ियों के दुर्घटना होने पर यात्रियों को मुआवजा तक नहीं मिलता है।
विज्ञापन

हरदोई में 14 सवारियों से भरा ओवरलोड आटो पलटने से 11 की मौत हो गई थी। इसके बाद भी जनपद का पुलिस व यातायात प्रशासन सजग नहीं है। यहां पर पुरानी कंडम आटो कई रूटों पर दौड़ रही हैं। उनका रजिस्ट्रेशन, बीमा व फिटनेस सभी खत्म है। इसके बाद भी जिम्मेदार उन्हें सख्ती से रोकने की दिशा में कदम नहीं उठा रहे हैं। ऐसा ही बहुआ से फतेहपुर मार्ग 25 किमी की पड़ताल में सामने आया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 2.40 बजे ललौली के बहुआ चौकी के बगल से संचालित स्टैंड से अनफिट ऑटो शहर के लिए रवाना हुआ। वह सवारियों की जान जोखिम में डालकर बांदा टांडा हाईवे पर अनियंत्रित दौड़ा। ऑटो लदिगवां, खटौली, जिंदपुर टोल प्लाजा हाईवे से तेजी से निकला। इसके आगे शाह पुलिस चौकी के सामने कुछ सवारियों को उतारा और ढकौली होते हुए राधानगर थाने के सामने से दोपहर करीब 3.30 बजे गुजरा। यहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोकने की जरूरत तक नहीं समझी। ऑटो शहर के देवीगंज स्टैंड में रुका। इस 25 किमी की दूरी में ललौली व शाह दो चौकी और एक राधा नगर थाना पड़ा। तीनों जगह यातायात माह के दौरान भी पुलिस ने ऐसे कंडम वाहनों पर कार्रवाई की संजदगी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



- शहर के देवीगंज के पास ऑटो नंबर यूपी 71 टी 5863 सवारियों को लेकर निकली। इस वाहन का पंजीकरण समाप्त हो चुका है। लेकिन यह वाहन बेरोकटोक हर रोज सड़क पर दौड़ रहा है।


बहुआ से ऑटो चालक सवारियों को भरकर शहर की ओर निकला। इसमें बाहर तक सवारियां लटकी। लेकिन किसी जिम्मेदार ने रोकटोक तक नहीं की।


ओवरलोड, अनफिट व यातायात नियमों को पालन नहीं करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को लोधीगंज चौकी पर दो आटो को सीज किया गया है। डेढ़ माह में 175 वाहन बंद किए गए हैं। ऐसे सभी वाहन पूरी तरह बंद होंगे।
सुनील दत्त, एआरटीओ, प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed