फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   action

10 बड़े तालाब और 10 खेल के मैदानों से हटाया कब्जा

Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
action
खागा। क्षेत्र में 10 बड़े खेलकूद मैदानों और 10 बड़े तालाबों को ग्राम पंचायतों के हवाले कर दिया गया है। इन पर जो अवैध कब्जे थे, उसको राजस्व विभाग की टीम ने हटा दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि हथगाम ब्लाक में कुल्हड़िया, बैगांव, अखरी, पलिया बुजुर्ग, सिठौरा, ऐरायां ब्लाक के अमांव, सोहदमऊ, रसूलपुर भंडरा और धाता ब्लाक के किशनपुर चिरई, बरैचा गांव में खेलकूद मैदानों की जमीनों से अतिक्रमण हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

इन खेलकूद के मैदानों को ग्राम पंचायतों के अधिकार में दे दिया गया है। इसी प्रकार धाता ब्लाक के उमरा, बिछियांवा, ऐरायां ब्लाक के अफोई, रोशनपुर टेकारी, मेंहदौली, हिसामुद्दीनपुर, विजयीपुर ब्लाक के असगुल्ला नगर सिठियानी, टेनी प्रथम, टेनी द्वितीय और हथगाम ब्लाक के कसेरूआ के बड़े तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अब ब्लाक के अधिकारी इनमें जल संचयन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed