फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   action

ईओ बिंदकी को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
action
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली को लेकर बैठक हुई। बिंदकी नगर पालिका में कम वसूली पर ईओ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तहसील स्तर पर 10-10 बड़े बकाएदारों को चिह्नित करने और उनसे वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने वाणिज्य कर, आबकारी, स्टांप, खनन, विद्युत, परिवहन, मंडी, परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग, श्रम, बांट माप, सिंचाई, नगर पालिका व नगर निकाय, पेंशन, खाद्य सुरक्षा विभाग की बिंदुवार समीक्षा की। बिंदकी नगर पालिका में वसूली कम पाए जाने पर ईओ निरूपमा प्रताप को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वरासत के मामलों को वरीयता से निस्तारित कराया जाए और 166 के वादों का निस्तारण काउंटर लगाकर करें। खनन के टेंडर कराए जाएं।
विद्युत अधिशासी अभियंता को डीएम ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों के स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, उनमें तत्काल कनेक्शन किए जाएं। स्कूलों में बिजली बिल दिया जाए, ताकि बकाया बिल जमा कराया जा सके। इस बैठक के दौरान डीएम ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम न्यायिक विनीता सिंह, सदर एसडीएम प्रमोद झा, खागा एसडीएम आशीष कुमार, अपर एसडीएम प्रियंका, एसडीएम प्रमोद झा, एलडीएम वीडी मिश्रा, अधिशासी अभियंता आरके सोनकर, रामसनेही, महेंद्र सिंह, एआरएम एमएल केशरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed