फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Achieving political stage together

राजनीतिक मुकाम हासिल करने को एकजुट हों- डा.सुमंत

Sun, 15 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Achieving political stage together
कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को सम्मानित क रते वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : amarujala
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के वैश्य समागम एवं वैश्य छात्र-छात्रा मेधावी अलंकरण समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। वहीं जिले के वैश्य समाज ने अपनी ताकत का अहसास भी कराया। इस दौरान 258 मेधावियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



रविवार को कलक्टरगंज स्थित एक क्लब में समारोह हुआ। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने झंडा गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त पार्षद एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिभाएं लक्ष्य निर्धारित करें, फिर कड़ी मेहनत और लगन से उसे प्राप्त करें। वैश्य समाज एकजुटता के अभाव में राजनीतिक दृष्टि से वह मुकाम नहीं हासिल कर पाया जो मिलना चाहिए। जब तक समाज रोटी-बेटी का संबंध नहीं स्थापित करेगा तब तक यह समाज मुकाम नहीं पा सकेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव हीरालाल गुप्त ने कहा कि संगठन में सभी लोग एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला महासचिव कविता रस्तोगी ने समाज में महिलाओं की भागीदारी की जरूरत बताई राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एकजुट होना बहुत जरूरी है। प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए दिशा का विशेष महत्व होता है जो समाज शिक्षित होता है वह समाज के साथ देश की तरक्की में सहयोग करता है। इस मौके पर रामेश्वर दयाल दयालू, महिला जिलाध्यक्ष माधुरी साहू, अमित शरन बाबी, अरुण जायसवाल, शैलेंद्र शरन सिंपल, अमरनाथ चौरसिया, संतोष गुप्ता, माया शिवहरे, मनोज घायल, सौनक गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, मोहित गुप्ता, संजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, दीपक साहू, रामबाबू गुप्ता, नरायण गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, अमित शिवहरे, पप्पन रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, पीयूष मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बाबू राम स्वरूप गुप्त व संचालन अरुण जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed