फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of Robbing Driver Arrested; Mobile Phone and Cash Recovered

Fatehpur News: चालक से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-रुपये बरामद

Mon, 06 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of Robbing Driver Arrested; Mobile Phone and Cash Recovered
फतेहपुर। किशनपुर पुलिस ने चालक को पीटकर मोबाइल व ट्रैक्टर की चाबी लूटने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने रायपुर भसरौल गांव के नीरज कुमार निषाद को रविवार दोपहर रामपुर नहर पुलिया गुरुवल मार्ग से पकड़ा। आरोपी के पास से ट्रैक्टर की चाबी, 1020 रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लोहारनडेरा गांव निवासी शिवम यादव के साथ 29 मार्च की रात लूट हुई थी। शिवम ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। टुटहवा पुल के पास नीरज ने साथी बलराम निषाद व दो अन्य के साथ मिलकर उसे रोका। चारों ने नशे में शिवम को गाली-गलौज कर लात-घूंसों से पीटा और लूटपाट की। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed