फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of implicating a class four student in a rape conspiracy

Fatehpur News: कक्षा चार के छात्र को दुष्कर्म की साजिश में फंसाने का आरोप

Sun, 24 Nov 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of implicating a class four student in a rape conspiracy
किशनपुर। थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी एक पिता ने कक्षा चार में पढ़ने वाले अपने बेटे को दुष्कर्म में फंसाने का आरोप लगाया है। पिता ने एसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसका 9 वर्षीय बेटा कक्षा चार का छात्र है। गुरुवार की भोर वह खेतों की रखवाली के लिए गया था। खेत से घर लौटते समय रास्ते में कीचड़ भरा होने से उसका पैर कीचड़ में चला गया। वह गांव में ही पड़ोसी के घर के सामने लगे हैंडपंप पर पैर धुलने लगा। पड़ोसियों ने छात्र को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट। छात्र को पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने छात्र पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। थाने में छात्र ने आपबीती बताई तो छात्र को छोड़ दिया गया, लेकिन अगले ही दिन पड़ोसियों ने छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने छात्र पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया। पड़ोसी छात्र की गिरफ्तारी का दबाव बना रहे हैं। इससे छात्र व उसके परिजन परेशान हैं। उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed