{"_id":"6a15f5ebe7aa58cdd404d20c","slug":"accused-of-cow-slaughter-injured-in-encounter-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155487-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मुठभेड़ में गोकशी का एक आरोपी गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मुठभेड़ में गोकशी का एक आरोपी गोली लगने से घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी हाफिज घायल हो गया। उसके तीन अन्य साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को इलाज के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी रामविलास के चंदीपुर गांव स्थित खेत पर सोमवार सुबह गोवंश के अवशेष मिले थे। रामविलास की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू की थी। सूचना पर पुलिस निरखी रोड पर चंदीपुर के पास चेकिंग के लिए पहुंची। पुलिस ने संदिग्धों को आते देखकर रुकने को कहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी झाड़ियों में छिप गए और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चंदीपुर गांव के हफीज के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। उसके साथी मौके से भाग निकले।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हफीज से पूछताछ में पता लगा कि उसका साथी अजमेरी व दो अन्य मौके से भाग निकले हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। घायल हफीज के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, तमंचे की नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, एक चापड़ और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया है।