फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident,maut,mahila

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, पति जख्मी

Thu, 16 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident,maut,mahila
गीता देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूूली रूप से जख्मी हुआ। महिला की गोद में एक छह माह का बच्चा था। बच्चा हादसे में बाल-बाल बचा है। हादसे के बाद पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने थाने में हंगामा भी किया। पुलिस ने मुश्किल से उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव निवासी कुलदीप लोधी रायबरेली जिले के लालगंज तहसील में 108 एंबुलेंस में ईएमटी के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी गीता (32) अपने पिता छिट्टन लोधी की इकलौती पुत्री थी। इसी वजह से वह भी पत्नी गीता और बच्चों के साथ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव ससुराल में रहता है। कुलदीप पत्नी और छह माह के बेटे अयांश के साथ बुधवार को हुसैनगंज बाइक से लौट रहा था। थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुलदीप की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक से गीता उछलकर रोड पर गिरी और अयान गोद से उछलकर दूसरी ओर गिरा। ट्रैक्टर के पहिये पत्नी गीता के ऊपर से गुजर गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुलदीप टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर मोहद्दीपुर गांव से ग्रामीण भी पहुंच गए। भीड़ से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को हटाकर शव थाने ले गई। ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस के देर में आने की बात पर हंगामा करने लगे।
थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

....
सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की गोद से छह माह का बच्चा उछलकर गिरा। उसे कहीं चोट नहीं आई। बच्चे की आंख के पास खरोंच आई। यह देखकर सभी लोग अवाक रहे। उस पर ईश्वर की कृपा होने की चर्चा रही है। मृतका अपने पीछे आशू (9), आरती (5) को छोड़ गई है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed