फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident in fatehpur

हादसे में बेटे की मौत मां-बुआ घायल, बाइक चकनाचूर, पुलिस कर रही जांच

Fri, 21 Aug 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
accident in fatehpur
बहुआ घटना स्थल पर ट्रक पर फंसी बाइक व लगी भीड़ - फोटो : FATEHPUR
बहुआ में बांदा-टांडा हाईवे पर शुक्रवार रात हादसे में युवक की मौत हो गई। त्र्उसकी मां और बुआ घायल हुई है। हाईवे पर हादसे से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित हुआ। बाइक सवार ट्रक में फंसकर सौ मीटर तक घिसटता चला गया। चालक ट्रक ऱ्छोड़कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया है। हेलमेट चकनाचूर हो गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी बाबू का बेटा मो. फैयाज (35) बाइक से मां उलफतुन और बुआ किशवरी को लेकर देवलान गया था। देवलान गांव में रिश्तेदार के सुपुर्द ए खाक के बाद घर लौट रहा था। ललौली थाने के दसवांमील सुल्तानपुर गांव के मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार मां और बुआ बाइक से उछलकर दूर गिरी। बाइक सवार ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया।
विज्ञापन

बाइक समेत सवार के फंसे होने की वजह से चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसओ राजीव सिंह, बहुआ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार हेलमेट लगाए था। एंबुलेंस से मां और बुआ को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से फैयाज की पत्नी मदीना हाल बेहाल हो गया। दो बेटे अरमान, अलकमान व एक बेटी अक्सा है। फैयाज कृषि करता था। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed