फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident in fatehpur

Fatehpur News: ई-रिक्शा पेड़ से टकराया बच्ची की मौत, एक घायल

Sat, 12 Apr 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
accident in fatehpur
धाता। थाना क्षेत्र के नगरुवा मोड़ तिराहा पर शुक्रवार शाम एक ई रिक्शा पेड़ से टकरा गया। इसमें एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाने दारानगर रगड्डीपुर निवासी मुहम्मद चांद अपने परिवार सहित खखरेरू से निमंत्रण खाकर ई-रिक्शा से लौट रहे थे। नगरुवा मोड़ के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन से भिड़ंत बचाने रिक्शा चालक ने संतुलन खो दिया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में मुहम्मद चांद की पुत्री कयानत (6) और इम्तियाज पुत्र इकबाल हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता पहुंचाया। यहां डाॅक्टर ने कयानत को मृत घोषित कर दिया। घायल इम्तियाज को मंझनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed