फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur News: A man died due to electrocution

Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur News: A man died due to electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में पार्क की दीवार में प्लास्टर कर रहे राजगीर की सोमवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी राजगीर राकेश पासवा (35) नई तहसील रोड पर निर्माणाधीन ओपन जिम पार्क में काम कर रहा था।

विज्ञापन


सभासद विनय तिवारी ने बताया कि बाहरी दीवार पर शाम करीब छह बजे प्लास्टर करते वक्त दीवार के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन में फंटी छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। उसे नजदीक के नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के पिता छेद्दू, मां सुमित्रा, पत्नी वंदना का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने पीछे एक पांच साल का बेटा रीतेश, तीन साल की बेटी रितिका को छोड़ गया है। सभासद ने बताया कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। मृतक के दो भाई सूरज और सुनील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed