{"_id":"5e69369c8ebc3ec759017f70","slug":"accident-fatehpur-news-knp54976349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के चौकी चौराहे के पास मंगलवार रात बाइकों की सीधी भिड़ंत में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। चाचा का किशोर बेटा घायल है। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी दिवंगत कंधईलाल का बेटा चंद्रिका प्रसाद गुप्ता(45) सराफा दुकानदार थे। वह भतीजे संदीप गुप्ता (22) पुत्र रमेश और बेटे कल्लू (12) के साथ चौकी चौराहे पर मंगलवार रात दूध लेने जा रहे थे। चौकी चौराहे के पास इनकी बाइक की दूसरे बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चंद्रिका, संदीप, कल्लू उछल कर दूर गिरे। चंद्रिका और संदीप को गंभीर चोट आई। हादसा देखकर
आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से कोहराम मच गया। इलाकाई व्यापारियों में शोक का माहौल हो गया। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे। मौके पर हेलमेट नहीं मिला। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। हादसा बाइकों की भिड़ंत में हुआ है। दूसरे बाइक सवारों का पता नहीं चल सका।