फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ACCIDENT

कच्चे मकान की छत ढहने से मासूम की मौत

Tue, 17 Sep 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ACCIDENT
खखरेरू(खागा)। थाना क्षेत्र के कबरे गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। उसमें पूरा परिवार दब गया। घर गिरने की आवाज से आसपास के लोग इकट्ठा हुए और मलबा हटाया। तब तक मलबे में दबे परिवार के एक मासूम की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के कबरे गांव निवासी इरशाद अहमद अपने कच्चे मकान में पत्नी खुशनुमा बेगम व इकलौते पुत्र सैन (3) के साथ रहते हैं। वह मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार रात पूरा परिवार सो रहा था। तभी कच्चे मकान की छत रात को अचानक गिर गई। ऐसे में पूरा परिवार मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े। प्रधान भी मौके पर पहुंचे और जेसीबी बुलाकर मलबे को हटाया और सभी को बाहर निकाला। इसमें इसरार व खुशनुदा मामूली रूप से जख्मी हुए जबकि सैन की मौत हो गई। यह देख परिवार बिलख पड़ा। सूचना पर खखरेरू पुलिस पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। लेखपाल ने भी सोमवार की सुबह मुआयना किया।
विज्ञापन

इनसेट-
मिलने वाला था आवास
खखरेरू। लेखपाल ने बताया इसरार का नाम इस बार की आवास आवंटन की सूची में था और उसे जल्द ही सरकारी मदद मिलने वाली थी। इससे उसका आवास बन जाता। पर, मदद मिलने से पहले ही परिवार पर यह विपदा आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed