{"_id":"60ad46aa8ebc3e7fc91e0cd0","slug":"accident-fatehpur-news-fatehpur-news-knp630409789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बच्ची को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बच्ची को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खागा। वाहन के इंतजार में मां के साथ सड़क किनारे खड़ी चार साल की बच्ची को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो को पकड़ने की मांग पर लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे जाम के बाद कांग्रेस नेता के समझाने पर लोग शांत हुए।
थरियांव थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामविलाश की पत्नी कृष्णा पाल, बेटी निधि (4) को लेकर रिश्तेदारी में बसंता पुरवा मजरे संवत थाना खागा गई थीं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह घर आने के लिए सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी हथगाम की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी निधि को टक्कर मार दी और निकल गई।
हादसे में निधि की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मां कृष्णा बदहवास हो गई। ग्रामीणों ने बोलेरो का नंबर नोट कर महिचा चौकी पुलिस को खबर दी। बोलेरो के पकड़ने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने संवत-हथगाम रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे लगे जाम की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बोलेरो पकड़ने की मांग रखी। करीब एक घंटे के बाद कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। पिता रामविलाश ने बोलेरो के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।