फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident,fatehpur news

ट्रैक्टर से अलग हुआ थ्रेसर, युवक की गिरकर मौत

Wed, 15 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
accident,fatehpur news
थरियांव (फतेहपुर)। ट्रैक्टर में जुड़े थ्रेसर का हुक टूटने से औरेई गांव का एक युवक बुधवार सुबह गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी रामानंद का बेटा उमेश कुमार शर्मा (20) दोपहर को गांव के ट्रैक्टर चालक पिंटू दिवाकर के साथ गेहूं कतराई करने जा रहा था। ट्रैक्टर चालक के बगल की सीट पर अन्य मजदूर थे। जगह न होने से उमेश थ्रेसर और ट्रैक्टर के बीच खड़ा हो गया था। सहारे के लिए ट्रैक्टर चालक के ऊपर की छत का रॉड पकड़े था। औरेई गांव के मोड़ पर थ्रेसर और ट्रैक्टर को जोड़े रखने वाली रॉड अलग हो गई। ट्रैक्टर से थ्रेसर रफ्तार में अलग हो गया। थ्रेसर पर खड़ा उमेश सिर के बल सड़क पर गिरा। हादसा देखकर ट्रैक्टर चालक रुका। दुर्घटना की खबर पर परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। उमेश की सांसें थम चुकी थी। उमेश मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। उसके सबसे बड़े भाई बबली की सूरत में मजदूरी के दौरान गिरने से चार साल पहले मौत हो गई थी। दो छोटे भाई पप्पू, सुंतल हैं। पप्पू कानपुर में मजदूरी करता है। दूसरा गांव में ही ट्रैक्टर चलाता है। चार बहन शादीशुदा है। पिता रामानंद और मां रामदुलारी हाल बेहाल दिखा। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि चालक पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed