{"_id":"66e4b1aa5542149f0309d614","slug":"accident-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121225-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत
विज्ञापन
हुसैनगंज। दुकान से खाना खाने घर जा रहे बाइक सवार फर्नीचर कारीगर की शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी शिवप्रसाद रैदास (28) मवई चौराहा स्थित फर्नीचर की दुकान में काम करता था। वह शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाने बाइक से घर जा रहा था। मवई से कुछ दूरी पर बाबा कुटी के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोड पर उछलकर दूर गिरा। हादसे के बाद कार सवार हुसैनगंज की ओर भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में युवक की सांसे थम गई। उसके पिता लोटन की पहले मौत हो चुकी है। बुजुर्ग मां राजरानी को आंखों से कम दिखता है। बड़ा भाई का नाम चौधरी है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है।