फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident,bike,young boy ded,car,fathepur news

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Thu, 04 Feb 2021 06:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
accident,bike,young boy ded,car,fathepur news
खागा में हादसे के बाद बिलखती सोहन की पत्नी व बेटा अनिल - फोटो : FATEHPUR
खागा। बहन के घर से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को हाईवे पर सुजरही पावर हाउस के सामने पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर मजरे निवासी सोहन सिंह (38) गुरुवार सुबह बाइक से अपनी बहन के घर हथगाम गया था।
दोपहर बाद वह से लौटते समय सुजरही पावर हाउस के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगते ही सोहन हवा में उछल कर कार के शीशे पर आकर गिरा। टक्कर लगने से उसका हेलमेट भी सिर से निकल गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बाइक टूट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
इधर टक्कर मारकर भागा कार चालक कटोघन के पास कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया।
खागा कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed