{"_id":"60f06f548ebc3eb2da75cf27","slug":"accidant-fatehpur-news-knp6404029104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से बालक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से बालक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। भाई के साथ तालाब में नहाने पहुंचे बालक की डूबने से मौत हो गई। भाई ने घर में आकर जानकारी दी तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
संग्रामपुर सानी गांव निवासी रंजीत सिंह का बेटा श्रीराम (8) व कृष्णा (6) गुरुवार की सुबह तालाब में नहाने के लिए गांव से बाहर निकल गए और ब्राम्हणतारा तालाब में पहुंचे। दोनों भाई तालाब में नहा रहे थे, तभी श्रीराम गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
यह देख कृष्णा, घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घर में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन कर श्रीराम को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।