{"_id":"6137b7fe8ebc3eb77922f114","slug":"accidant-fatehpur-news-fatehpur-news-knp650805035","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही महिला को डीसीएम ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही महिला को डीसीएम ने रौंदा
विज्ञापन
औंग। सड़क पार करते समय महिला को मंगलवार सुबह डीसीएम ने रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने डीसीएम और चालक को पकड़ लिया है।
थानाक्षेत्र की गढ़ी गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे प्रयागराज से दिल्ली जा रही बस रुकी। यात्रियों में दिल्ली के वसंत विहार निवासी ओम दत्त मिश्रा की पत्नी मिथलेश मिश्रा (55) सड़क पार कर रही थीं, तभी कानपुर की तरफ से सरिया लादकर आ रही डीसीएम उन्हें रौंदते निकल गई। हादसा देखकर बाकी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
कुछ लोगों ने भाग रहे डीसीएम चालक को पकड़ लिया। हादसे के बाद हाईवे का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने शव को किनारे किया और जाम खुलवाया। पुलिस डीसीएम और चालक को थाने ले गई। पति ओम दत्त मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।